Cardhop आपके Mac पर पहले से मौजूद “संपर्क” (Contacts) से जुड़ी सभी जानकारी को बहुत ही सुविधाजनक बनाता है। आप जो भी करना चाहते हैं, बस उसे टाइप करें।
उदाहरण के लिए, “email Jaimie lunch on Friday” टाइप करें और Cardhop आपके पसंदीदा ईमेल क्लाइंट को ओपन कर देगा और “Lunch on Friday” सब्जेक्ट के साथ Jaimie के लिए एक मैसेज क्रिएट कर देगा। “Need to call Kim at work?” बस यही टाइप करें।

Cardhop बहुत सारे निर्देशों को समझता है : किसी को टेक्स्ट या कॉल करना, उनकी वेबसाइट खोलना, उनके ऑफ़िस तक ड्राइविंग के निर्देश निकालना, या उनसे Skype, Twitter, WhatsApp या FaceTime पर संपर्क करना। या फिर किसी व्यक्ति के नाम के साथ “relationships” टाइप करें और उस संपर्क से सम्बंधित हर एक जानकारी संक्षिप्त में पाएँ।

पेशेवर सुझाव : अगर आप Cardhop के डेवलपर Flexibits के बनाए गए Fantastical कैलेंडर ऐप का उपयोग करते हैं, तो “invite Michaela Myers to lunch on Friday” टाइप करें और Cardhop लंच नाम का एक नया इवेंट बना देगा जिसमें Michaela आमंत्रित होंगी।

किसी संपर्क के साथ बातचीत का रिकॉर्ड चाहिए? Cardhop के विस्तार किए जा सकने वाले Notes फ़ील्ड में आप टाइमस्टैम्प जोड़कर हर चीज़ का रिकॉर्ड रख सकते हैं। Flexibits Premium सब्सक्रिप्शन के ज़रिए आपके डेटा और सेटिंग्ज़ (पसंदीदा और विजेट कॉन्फ़िगरेशन के साथ) Mac, iPad और iPhone में सिंक्रोनाइज़ हो जाएँगे। साथ ही Fantastical के कुछ प्रीमियम फ़ीचर्स भी मिलेंगे!