APPLE ARCADE

लड़ाई में कछुओं का साथ दें

ख़ुशख़बरी! बेमिसाल को-ऑपरेटिव ऐक्शन गेम TMNT Splintered Fate के ज़रिए Teenage Mutant Ninja Turtles अब Apple Arcade पर पहुँच गए हैं, जहाँ उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत है।

अपने तीन सबसे अच्छे दोस्तों को बुलाएँ और Splinter को पुराने दुश्मन Shredder के चंगुल से छुड़ाने के अभियान पर निकलें। पिज़्ज़ा मँगाएँ, इत्मीनान से बैठें और जानें कि हम इस कमाल की धमाचौकड़ी को लेकर इतने उत्साहित क्यों हैं :

इस कमाल की चौकड़ी से मिलें : बेहतरीन फ़ाइटर्स, खाने के लिए हमेशा तैयार!

हमेशा एक नया अड्वेंचर

Super Evil Megacorp और Nickelodeon द्वारा मिलकर डेवलप किया गया यह रोगलाइक ब्रॉलर गेम आप जब भी खेलेंगे तो अलग लगेगा और हर बार एक अनोखा रोमांच होगा।

किसी गेम में आपका सामना आप पर ज़हर उछालते म्यूटेट मगरमच्छ Leatherhead से हो सकता है, और कभी और खेलने पर इस मगरमच्छ से आपका सामना किसी तूफ़ान के बीच हो सकता है। माउसर्स, निंजा, विशालकाय चूहे—इन ख़तरों से भरे लेवल्स में पता नहीं कब कौनसा दुश्मन सामने आ जाए।

अपने डाउनटाइम में Home Lairs पर जाकर कछुए बदलें या कुछ परमानेंट अपग्रेड्स पाएँ, जैसे कि बढ़ा हुआ अटैक डैमेज, ताकि अगली बार खेलने पर आपके बचे रहने की संभावना बढ़ जाए।

आप चाहे अकेले खेलें या दोस्तों के साथ, ऐक्शन ज़बरदस्त ही होगा!

इसमें टर्टल पावर है

Michelangelo, Leonardo, Raphael, और Donatello, इन चारों को खेला जा सकता है और इन सबकी अपनी अलग ताक़त है। Raphael कई क्रिटिकल हिट्स डिलीवर करता है और एक सही कॉम्बो बनाकर आप Rabid Rats जैसे मिनी-बॉस को परास्त कर सकते हैं। वहीं Donatello सबसे ज़्यादा भारी-भरकम है और अपने भाईयों के लिए डैमेज झेल सकता है।

हर कछुए के पास अपनी ताक़त को और बढ़ाने के लिए एक ख़ास टूल है। Leonardo के Shuriken की मदद से दुश्मनों की भीड़ को काबू में रखें या उल्का-पात कराकर उन्हें जला दें। आप साथी कछुओं की ताक़त की मदद भी ले सकते हैं। Raph को Donatello के inspiration से लैस करके उसका स्किल कूलडाउन और तेज़ करें, जिससे वह और ज़्यादा घातक हमले कर सकेगा।

प्रो टिप : कुछ कॉइन्स अपग्रेड के लिए भी बचाकर रखें, जिससे आपको ज़रूरत के समय एक्स्ट्रा लाइफ़ मिल सकेगी।

यहाँ कैरेक्टर्स की भरमार है

Splinter भले ही न हो, लेकिन टर्टल फ़ैन्स को निराश होने की ज़रूरत नहीं है। TMNT Splintered Fate में इस ख़ासी लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ के ढेर सारे संदर्भ मौजूद हैं।

कछुओं की मज़ेदार बातों पर ठहाके मारें। April O'Neil और Metalhead जैसे मशहूर बोलते कैरेक्टर्स के साथ बातचीत करें। नालियों और शहर की भीड़-भरी सड़कों पर Foot Clan से उलझते हुए आपकी मुलाक़ात Angel Bridge (उर्फ़ अपराध की दुश्मन Nobody) जैसे जाने-पहचाने दुश्मनों से हो सकती है। साथ ही, आपको कई अलग-अलग बॉसेज़ का सामान करना पड़ सकता है, जैसे तेज़ स्पीड वाली बॉस Karai. आप जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, चुनौती और मुश्किल होती जाएगी। इसलिए, शुरू हो जाएँ!


Apple Arcade पर और भी बेहतरीन गेम्स देखें

क्या आप और ज़्यादा गेम खेलना चाहते हैं? App Store के Arcade टैब पर 200 से भी ज़्यादा मज़ेदार Apple Arcade गेम्स एक्स्प्लोर करें।

अलग-अलग डिवाइस के लिए 200 से भी ज़्यादा गेम्स की उपलब्धता हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर कम्पैटिबिलिटी के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। यह भी हो सकता है कि कुछ कॉन्टेंट सभी क्षेत्रों में उपलब्ध न हो।